जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग (सै. शि.) में चुने गए 19 और मुख्य अध्यापकों को स्टेशन अलॉट कर दिए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि डायरैक्टर स्कूल शिक्षा श्री मुहम्मद तैयब ने इस सम्बन्धी आदेशों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा विभाग (सै. शि.) में 672 मुख्य अध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए जनवरी 2020 में चयन किया गया था। इन मुख्य अध्यापकों को पंजाब ऐजूकशन (स्कूल और इंस्पैक्शन) ग्रुप-बी सर्विस रूल्ज 2018 और पंजाब ऐजूकशन सर्विस (स्कूल और इंस्पैक्शन बॉर्डर ऐरिया) ग्रुप-बी सर्विस रूल्ज 2018 अधीन चुना गया था। इनमें से कुछ को 18 जून 2020 को मुख्य अध्यापक की नियुक्ति के लिए पेशकश की गई। इनमें 19 ने इस पेशकश को स्वीकार कर लिया जिसके बाद इनको स्टेशन अलॉट कर दिए गए हैं।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज