जालंधर ब्रीज:पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के निर्देशों पर पंजाब स्टेट पावर कोरर्पोशन लिमटिड ने सीनियर कार्यकारी इंजीनियर सतीश कुमार,(कोड नंबरः108296) को ड्यूटी में कोताही और लापरवाही करने के लिए निलंबित कर दिया है। वह तकनीकी ऑडिट (इलैक्ट्रिकल)सेल-1,पटियाला में तैनात था।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि निलंबन की मियाद के दौरान मुख्य इंजीनियर/ओपरेशनज़ (सैंट्रल जोन), पी.एस.पी.सी.एल., लुधियाना, सम्बन्धित अधिकारी का मुख्यालय होगा।
कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को पारदर्शी ढंग से निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित