
जालंधर ब्रीज: पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) और ग्राम तरंग इम्पलॉयबिलिटी ट्रेनिंग सर्विसिज प्राईवेट लिमटिड ने आज मल्टी स्किल डिवैल्पमैंट सैंटर, लुधियाना में संकल्प प्रोजैक्ट के अधीन उद्योगों और औद्योगिक ऐसोसीएशनों के लिए राष्ट्रीय अप्रैंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एन.ए.पी.एस) की तकनीकी वर्कशॉप का आयोजन किया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त मिशन डायरैक्टर पी.एस.डी.एम., राजेश त्रिपाठी ने प्रोग्राम का उद्घाटन किया और एन.ए.पी.एस सम्बन्धी एक पुस्तिका जारी की। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के नेतृत्व अधीन पी.एस.डी.एम. पंजाब के नौजवानों को उद्योग प्रमुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह वर्कशॉप इस दिशा में संकल्प प्रोजैक्ट के अंतर्गत पी.एस.डी.एम. का एक विनम्र प्रयास है।
इस बारे में और जानकारी देते हुए परविन्दर कौर, प्रोजैक्ट कोऑर्डीनेटर, पी.एस.डी.एम ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त मानव संसाधन की माँग और आपूर्ति के अंतर को पाटने के लिए नौजवानों के लिए अप्रैंटिसशिप महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि लुधियाना के 38 उद्योगों ने इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया और इसका लाभ उठाया।
इस दौरान, अभिनव मदान, मैनेजिंग डायरैक्टर, ग्राम तरंग इम्पलॉयबिलिटी प्रशिक्षण सर्विसिज, ने सदस्यों को अवगत करवाया कि वह एक तीसरे पक्ष एग्रीगेटर के तौर पर कैसे उद्योगों को अपेक्षित मानव संसाधन मुहैया करवा सकते हैं। उन्होंने उद्योगों को भी अपील की कि वह आगे आएं और अपने-अपने उद्योगों में एन.ए.पी.एस को लागू करें। डॉ. पुशकर मिश्रा, स्टेट इंचार्ज, ग्राम तरंग ने उद्योगों का इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया और उनको अप्रैंटिसशिप के लिए आगे आने की विनती की, जिससे उद्योगों की माँग के अनुसार नौजवानों को तैयार किया जा सके।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी