जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 जुलाई, 2024 को दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
यह सम्मेलन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण और इस प्रयास में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा को प्रस्तुत करना है।
उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, थिंक टैंक आदि से 1000 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से इस सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि अन्य लोग देश और विदेश में स्थित विभिन्न सीआईआई केंद्रों के माध्यम से जुड़ेंगे।

More Stories
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
भारत सरकार ने वर्ष 2029 तक नशा मुक्त भारत बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया
विजन डॉक्यूमेंट 2026-29 के प्रति जागरूकता के लिए PIB चंडीगढ़ ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सहयोग से आयोजित किया ‘वार्तालाप