June 19, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आज पत्रकार सम्मेलन का आयोजन

Share news

जालंधर ब्रीज: नेहरू युवा केंद्र संगठन के पंजाब और चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के राज्य निदेशकों ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के बारे में अपने-अपने राज्यों  के संदर्भ में आज पत्रकार सम्मेलन के दौरान जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) चंडीगढ़ हरिंदर कौर और एनएसएस राज्य अधिकारी, हरियाणा भगत दहिया ने भी अपने-अपने कार्यालयों द्वारा अभियान की प्रगति की जानकारी दी।

नेहरू युवा केंद्र संगठन पंजाब और चंडीगढ़ के राज्य निदेशक बिक्रम सिंह गिल ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्घाटन एक अक्टूबर को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रयागराज से किया गया था। आगे उन्होंने बताया कि यह अभियान 5,865 गांवों के माध्यम से चंडीगढ़ और पंजाब राज्यों में चलाया जा रहा है। उन्होंने सूचना दी कि कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब में आजादी से जुड़े 8 स्थलों पर विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘क्लीन इंडिया: सेफ इंडिया’ के मंत्र का प्रचार-प्रसार करना है।

राज्य निदेशक (हरियाणा) मधु चौधरी ने बताया कि अभी तक 989 युवा मण्डल गांव में 48056 किलों ग्राम कचरा एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य में इस कार्यक्रम को जान आंदोलन बनाने के लिए प्रधान सचिव, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा की अध्यक्षता में दिनांक 05.10.2021 को राज्य स्तरीय युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया और इसी प्रकार राज्य के 22 जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में समितियां गठित की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उद्देश्यों की जागरूकता पैदा करना है एवं लोगों को संगठित करना और स्वच्छ भारत पहल में युवाओं एवं आम जन की भागीदारी को सुनिश्चित करना है। 

नेहरू युवा केंद्र संगठन (हिमाचल प्रदेश) के राज्य निदेशक सैमसन मसीह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन हिमाचल प्रदेश राज्य के 12 जिलों में 3562 गावों के युवा मंडलों द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। सैमसन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश  के लिए 72000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र करने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य के अनुसार 6 अक्टूबर तक लगभग 25249 किलोग्राम को पूरा कर लिया गया है।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (भारत सरकार) का युवा कार्यक्रम विभाग के नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) से संबद्ध युवा मंडलों (यूथ क्लब) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से संबद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से यह अभियान देश भर के 744 जिलों के 2.50 लाख गांवों में आयोजित किया जा रहा है।


Share news

You may have missed