????????????????????????????????????
जालंधर ब्रीज: भारतीय चुनाव आयोग की सिफारिशों पर आई.ए.एस. अमित कुमार को अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब नियुक्त किया गया है। पंजाब राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने आज यह जानकारी दी।
डॉ. राजू ने बताया कि इसके अलावा पी.सी.एस. अधिकारी अमरबीर सिंह और इंदर पाल को ज्वाइंट सीईओ नियुक्त किया गया है।
सी.ई.ओ. डॉ. राजू ने बताया कि ये नियुक्तियाँ चुनाव आयोग भारत की हिदायतों के अनुसार की गई हैं जिनके लिए पंजाब सरकार द्वारा कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के द्वारा तीनों ही पदों के लिए तीन-तीन नामों के पैनल भेजे गए थे।
उन्होंने यह भी बताया कि ये नाम चुनने के लिए भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के साथ चर्चा की गई थी।
सी.ई.ओ. डॉ. राजू ने यह भी कहा कि पंजाब राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियाँ युद्ध स्तर पर आरंभ कर दी गई हैं।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार
जालंधर जिले में घर-घर गणना चरण के तहत सौ प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा