September 23, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

क्षेत्र में फ़सलों की कटाई के बाद की गतिविधियां पूरे ज़ोरों पर पढ़े

Share news

जालंधर ब्रीज:इस क्षेत्र में क्योंकि फ़सलों की कटाई के बाद की गतिविधियां पूरे ज़ोरों पर हैं, अतः हरियाणा व पंजाब राज्यों की अनाज मण्डियों में किसानों को अपनी फ़सलें साफ़ करते व पैक करते हुए आम ही देखा जा सकता है। इस समय कोविड-19 महामारी से जूझते हुए देश के लोगों के लिए सुखद समाचार है कि इन राज्यों में गेहूं की भरपूर फ़सल हुई है। पंजाब में मालेरकोटला व होशियारपुर की अनाज मण्डियां इस तथ्य की गवाह हैं। कोविड-19 के कारण पहला लॉकडाऊन 24 मार्च, 2020 को घोषित किया गया था तथा फिर उसके बाद एक बार और इसका विस्तार किया गया,  और अब ताज़ा लॉकडाऊन की अवधि 17 मई, 2020 तक है।

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1256107525117632512?s=09 (होशियारपुर की अनाज मण्डी)

https://twitter.com/PIBShimla/status/1254633217920864257?s=09  (मालेरकोटला की अनाज मण्डी)

कृषि गतिविधियों के चलते, लॉकडाऊन की अवधि में ग़रीबों के हितों की रक्षा हेतु ‘प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण पैकेज’ ने अनाज व धन के साथ इस क्षेत्र के ग़रीबों तक पहुंच की है, ताकि उन्हें आवश्यक वस्तुएँ ख़रीदने व दिनचर्या की आवश्यकताओं की आपूर्ति करने में कोई दिक्कत न हो। हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले के जे.पी. नंदन शर्मा ने बताया कि उनका परिवार ग़रीबी रेखा से नीचे आता है, इसी लिए उन्हें निःशुल्क रसद मिली है। सुशीला देवी ने बताया कि उन के खाते में 500 रुपए भी आए हैं तथा निःशुल्क राशन भी मिला है तथा यह ऐसे समय ग़रीबों की मदद करना एक बढ़िया कदम है।

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1257181571234201601?s=09 

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1257184734502809600?s=09 

भारत सरकार द्वारा दी गईं ढील के अंतर्गत लॉकडाऊन के समय में कीटनाशकों, खाद व बीजों की प्रचून दुकानें खुली रखी गईं हैं। हरियाणा के एक किसान, प्रदीप ने बताया कि यह सब सामान उचित कीमत पर किसानों के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे सामान की उपलब्धता के कारण किसानों को फ़सलों की समय पर जुताई (cultivation) करने में सहायता मिल रही है। दिहाड़ीदार मज़दूरों व बेरोज़गारों की कठिनाईयों को देख कर ही मगनरेगा की गतिविधियां भी हरियाणा व हिमाचल प्रदेश राज्यों में पुनः प्रारंभ कर दी गईं हैं।

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1256912256044019712  (प्रदीप, हरियाणा)

https://twitter.com/PIBChandigarh/status/1257177720892481537?s=09 (किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में मनरेगा गतिविधियां)


Share news

You may have missed