जालंधर ब्रीज: चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी ज़ोनल यूथ फेस्टिवल के तहत 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मेहर चंद महाजन गर्ल्स कॉलेज (एमसीएम डीएवी) में चल रहे कॉलेजों के यूथ फेस्टिवल प्रतियोगिता में जीसीजी-11 की पूजा नेगी क्लासिकल सिंगिंग कि विजेता रही ।
इसके अलावा जीसीजी सेक्टर 11 कॉलेज के छात्रों ने ग्रुप भजन, ग्रुप सॉन्ग, क्लासिकल सिंगिंग और फोक सॉन्ग में भी पहले स्थान की बाजी मारी । इस यूथ फेस्टिवल में शहर के अन्य कॉलेजों में जीसीजी सेक्टर 11, जीसीजी सेक्टर 42, देव समाज कॉलेज, गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज ने हिस्सा लिया । ज़ोनल यूथ फेस्टिवल में शहर के कॉलेजों से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित थे ।

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक