जालंधर ब्रीज:(रवि) थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को तब बड़ी सफलता हासिल हुई जब थाना बस्ती बावा खेल जालंधर के एस.आई गगनदीप शेखों थाना प्रभारी बस्ती बावा खेल जालंधर की निगरानी में एस.आई महावीर सिंह समेत पुलिस पार्टी जे.पी नगर जालंधर मौजूद थे। तभी उनको एक गुप्त सूचना मिली कि समीर मल्होत्रा पुत्र सुभाष चंद्र वासी 20-ए हरबंस नगर जालंधर जो कि अपने घर में ही अपनी करियाने की दुकान में ही चाइना डोर के गट्टू बेच रहा है। एस.आई महावीर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर रेड कर समीर मल्होत्रा के पास से 6 गटु चाइना डोर बरामद किए जिसके आधार पे आरोपी पर मुकदमा नंबर 28 तिथि 18.02.2021 अधीन 188 आई.पी.स थाना बस्ती बावा खेल जालंधर दर्ज किया गया ।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू