June 16, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी निर्णय भारत को दुनिया का ‘शक्तिशाली कृषि घर” बनाना, जो जल्द ही होगा वास्तविक: शेखावत

Share news

जालंधर ब्रीज: भाजपा पंजाब द्वारा प्रदेश मुख्यालय चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हो गया। इस शिविर में दूसरे दिन प्रशिक्षण शिविरों के राष्ट्रीय संयोजक मुरली धर राव व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित हुए।

उनके साथ इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, प्रशिक्षण शिविर के संयोजक मोहन लाल गर्ग, हरजीत सिंह गरेवाल भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय नेतृत्व का भाजपा मुख्यालय पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपनी टीम के पदाधिकारियों सहित पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। ज्ञात रहे कि बीते कल शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा के मुय्ख्य्मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम, केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना सहित कई दिग्गजों ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया था।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागती भाषण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर के छठे सत्र में प्रशिक्षण शिविर के राष्ट्रीय संयोजक मुरली धर राव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा तथा संगठन की कार्यपद्धति एवं भाजपा के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब में भाजपा का नया सूर्योदय होगा, जो कि स्पष्ट नजर आ रहा है।

प्रशिक्षण शिविर के सातवें सत्र में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत द्वारा मोदी सरकार के किसान हितैषी निर्णयों तथा मोदी सरकार द्वारा धरातल पर उतारी गई किसानों से संबंधित योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। शेखावत ने कहा कि ‘नीतिगत पक्षाघात’ पिछली सरकारों के डीएनए में था, जो कृषि क्षेत्र में दबाव के लिए जिम्मेदार रही हैं। पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता ने प्रदर्शित किया है कि साढ़े छह दशकों में जो नहीं किया जा सका, वह प्रधानमंत्री मोदी ने आठ वर्षों में कर दिखाया है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के उत्थान हेतु किसान क्रेडिट कार्ड, फसलों का बीमा, किसानों के बैंक खातों में वार्षिक 6,000 रुपए की सीधी आर्थिक अदायगी, आर्थिक विकास में सुधार के लिए उठाए गए कुछ कदम प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर का भारत को दुनिया में ‘एक शक्तिशाली कृषि घर’ बनाने का दृष्टिकोण है, जो बहुत जल्द वास्तविक रूप लेगा। देश में पर्याप्त खाद्यान्न होने के बाद अब केंद्र की भाजपा सरकार इस हकीकत की ओर काम कर रही है।

प्रशिक्षण शिविर के आठवें सत्र में भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने संगठन द्वारा निर्धारित आगामी लक्ष्यों व कार्यक्रमों से संबंधित कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर के नौंवें सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब के मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य तथा भाजपा की भूमिका से उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

शर्मा ने अपने समापन भाषण में राष्ट्रीय नेतृत्व तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को सयंम से दो दिन तक प्रशिक्षण शिविर के भाग ले कर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन संबंधी दिए मार्गदर्शन लेने पर धन्यवाद किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अनुशासन में रहने, सयंम और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन आगामी दिनों में सभी के लिए बहुत सहायक सिद्ध होगा और सभी कार्यकर्त्ता इस मार्गदर्शन पर चलते हुए पार्टी को और मज़बूत करेंगें।


Share news