जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेबल टेनिस चैम्पियन विश्व दीनदयालन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि साथी खिलाड़ियों द्वारा विश्व दीनदयालन की प्रशंसा की जाती थी और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्टता साबित की थी।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:
“टेबल टेनिस चैम्पियन विश्व दीनदयालन का निधन स्तब्ध कर देने वाला और दुःखद है। साथी खिलाड़ियों द्वारा उनकी प्रशंसा की जाती थी और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्टता साबित की थी। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ओम शांति।”

More Stories
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष प्रो.डॉ. बी. के. एस. संजय ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आउटरीच केंद्रों का किया दौरा
विकसित भारत के सपने में हकीकत के रंग भरता ‘गुजरात’
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष द्वारा मिजोरम के राज्यपाल को पुस्तकें भेंट