जालंधर ब्रीज: डाइविंग लाइसैंस, आर.सी. आदि की पेंडेंसी दूर करने के लिए रीजन ट्रांसपोर्ट दफ्तर में बडे स्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस संबंधी जानकारी देते हुए आर.टी.ओ जालंधर आदित्य गुप्ता ने कहा कि उन्होंने दफ्तर के कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए आदेश जारी किए है ताकि पेंडेंसी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।
गुप्ता ने कहा कि 6 दिसंबर, 2023 को कार्यभार संभालने के बाद से दफ्तर ने 5330 ड्राइविंग लाइसैंस जारी किए है और 3964 आर.सी. मंजूर की गई है। इसके अलावा इस अवधि दौरान 241829106 रुपये मोटर व्हीकल के तौर पर वसूले गए है, जिसमें परमिट फीस,रजिस्ट्रेशन फीस, फिटनेस फीस आदि शामिल है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में 777 कर्मशीयल वाहनों को फिटनेस एवं पासिंग मंजूर की गई तथा 1329 चालान कर 2161000 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। आर.टी.ओ. ने कहा कि दफ्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को लोगों के लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि लोगों को लाइसैंस बनवाने या आर.टी.ओ. दफ्तर से जुड़े काम निपटाने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार