जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देने की वचनबद्धता पर चलते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में स्थित दफ्तर में 5 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नए-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और ईमानदारी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इसलिए कर्मचारियों का कर्तव्य है कि वह हमेशा सेवा भावना से अपना डियूटी निभाएं।
डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाबियों से किए गए वादे अनुसार रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवा रही है ताकि युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए विदेश न जाना पड़े।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सपने को उजागर करते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि हमारी राज्य सरकार पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने की दिशा में काम कर रही है। जिस कारण पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया है। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरैक्टर सुखदीप सिंह झज्ज विशेष तौर पर उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित