कैंथ ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के भारतीय जनता पार्टी की आलाकमान के फैसले का किया स्वागत
जालंधर ब्रीज: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को दोहरा झटका देते हुए, जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल का भाजपा एससी मोर्चा ने स्वागत किया है।
भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स. परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि गठबंधन से हमें कोई खास फायदा नहीं हो रहा था। इसके अलावा, जमीनी स्तर पर हर पार्टी कार्यकर्ता इस विचार के खिलाफ था क्योंकि अकाली पंजाब में एक अप्रासंगिक राजनीतिक ताकत बन गई है यह अच्छा को आलाकमान ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया है।
कैंथ ने पंजाब में बिना किसी गठबंधन के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के पार्टी के फैसले का स्वागत किया। लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू के भारतीय जनता पार्टी घोषणा कर पार्टी को मजबूती दी है, यहां बता दें कि बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जो 1995 में चंडीगढ़ में एक आत्मघाती बम विस्फोट में मारे गए थे।

More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया