जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की तरफ से पंचायत विभाग की ज़मीनों ’से नाजायज कब्ज़े हटाक कर उसको विभाग की नीति के अंतर्गत खेती योग्य जमीन को ठेके पर देने की नीति के अंतर्गत कपूरथला जिले के गाँव मकसूदपुर में 23 एकड़ ज़मीन को कब्ज़े से मुक्त करवा कर ग्राम पंचायत को कब्ज़ा दिलाया गया है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर विकास एस पी आंगरा और ज़िला विकास और पंचायत अधिकारी स. हरजिन्दर सिंह संधू की उपस्थिति में विभाग की तरफ से कब्ज़ा लेने की प्रक्रिया पूरी की गई।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत मकसूदपुर की खेती योग्य 23 एकड़ ज़मीन पर गाँव के लोगों ने नाजायज कब्ज़ा किया था और पंजाब सरकार की तरफ से नाजायज कब्ज़े छुडाने की नीति के अंतर्गत ब्लाक नडाला के अंतर्गत मकसूदपुर में कब्ज़ा गाँव की पंचायत को दिलाया गया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर और डी.डी.पी.ओ ने कहा कि नाजायज कब्ज़ा करने वाले 31 मई तक स्वंय कब्ज़ा छोड़ दे, जिसके बाद विभाग उनके विरुद्ध कार्यवाही करेगा। इस अवसर पर रणजोध सिंह एस.एच.ओ., गुरदीप सिंह कानूगो, रणजीत सिंह पटवारी, जसविन्दर सिंह, सुखविन्दर सिंह पंचायत सचिव उपस्थित थे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा
भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस