जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए जनहित में फैसले लेकर प्रदेश वासियों तक हर जरुरी सुविधा पहुंचा रही है। वे 31.57 लाख रुपए की लागत से शेरगढ़ बाईपास से एम.सी. लिमिट तक चौड़ी की गई सडक़ का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त सडक़ की चौड़ाई 10 फुट से बढ़ाकर 14 फुट कर दी गई है, जिससे इलाका निवासियों को काफी फायदा होगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश हित में लगातार क्रांतिकारी फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार पंजाब विधान सभा में पेश किया जाने वाला पंजाब का बजट लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा, जो कि प्रदेश वासियों की प्रदेश की तरक्की में उनकी सहभागिता को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर जागरुक नागरिक बजट को लेकर अपने कीमती सुझाव रखा है ताकि प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले को जनता का काफी समर्थन मिला है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के हर मोहल्ले व गांव में बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेकर वहां सभी जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में विकास की रफ्तार कम नहीं होने दी जाएगी और हर योग्य लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग रजिंदर गोतरा, एस.डी.ओ. तेजिंदर सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदू, धीरज शर्मा, ब्लाक समिति सदस्य बलविंदर सिंह, सरपंच गुरमीत कौर, पंच रजिंदर, सर्बजीत कौर, सतिंदर, हरगुरमीत सिंह, राज कुमार शर्मा, पवन शर्मा, उत्तमजीत सिंह, सरवन कुमार आदि भी मौजूद थे।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार