जालंधर ब्रीज: देहरादून! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, वरिष्ठ ऑर्थोपीडिक सर्जन एवं पद्मश्री सम्मानित प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय को भारत सरकार द्वारा एम्स गुवाहाटी का अध्यक्ष नामांकित होने पर देहरादून ऑर्थोपीडिक समिति ने शहर के एक होटल में आयोजित भव्य समारोह में उनका सम्मान किया।

समारोह में समिति के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गौरव, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. संजय को यह जिम्मेदारी सौंपकर सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” की नीति को प्रदर्शित किया है।
समिति के सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. संजय के मार्गदर्शन में एम्स गुवाहाटी चिकित्सा शिक्षा, शोध कार्य तथा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टरों ने डॉ. संजय को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि वे राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान देकर पूर्वोत्तर भारत को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएँगे।
इसके अतिरिक्त, मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन (एनजीओ) ने भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. संजय को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू