जालंधर ब्रीज: 2015 से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 का विषय है “योग करें, घर पर रहें”। इसी क्रम में, प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो, चंडीगढ़ 15 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों के लिए तीन ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिताएं हैं-
- निबंध प्रतियोगिता- प्रतिभागी अपने निबंधों की स्कैन कॉपी https://bit.ly/3whcnMa पर 20 जून 2021 को 24:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। निबंध का विषय है- महामारी के दौरान योग का महत्व।
- पेंटिंग प्रतियोगिता-प्रतिभागी अपने हाथ से खींची गई पेंटिंग 20 जून, 2021 को 24: 00 बजे तक ट्विटर या फेसबुक पर अपलोड कर सकते हैं और @RobChandigarh को टैग कर सकते हैं। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय “योग करें, घर पर रहें” है।
- 60 सेकेंड टू फेम: वीडियो प्रतियोगिता– प्रतिभागियों को किन्हीं तीन आसनों को करते हुए अपने 60 सेकंड के वीडियो को शूट करना है और 20 जून 2021 को 24: 00 बजे तक ट्विटर या फेसबुक पर वीडियो अपलोड करना है और @RobChandigarh को टैग करना है।
सभी प्रतियोगिता में शीर्ष तीन प्रदर्शन करने वालों को जन्म प्रमाण प्रस्तुत करने पर आयु की पुष्टि के बाद पुरस्कार मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित