August 14, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

​माँ बगलामुखी छप्पन भोग महोत्सव का आमंत्रण देने पहुंचे प्रबंधक: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को सौंपा निमंत्रण पत्र

Share news

जालंधर ब्रीज: श्री सिद्ध माँ बगलामुखी धाम (गुलमोहर सिटी, नज़दीक लम्मा पिंड चौक, जालंधर) द्वारा आगामी 16 अगस्त 2026 (दिन रविवार) को आयोजित किए जा रहे विशाल ‘माँ बगलामुखी छप्पन भोग महोत्सव’ के संदर्भ में धाम के प्रबंधकों ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात की।

मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से गौरी केतन शर्मा, नवीन कुमार, राकेश जी और रवि ने विशेष रूप से पहुंचकर भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर पंजाब भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा और राजन शर्मा जी को इस धार्मिक समारोह का सादर आमंत्रण पत्र (निमंत्रण) सौंपा।

​आमंत्रण स्वीकार करते हुए भाजपा नेताओं ने धाम के संस्थापकों एवं प्रबंधकों के इस धार्मिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

​16 अगस्त को भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव:

मंदिर प्रबंधकों ने बताया कि 16 अगस्त (रविवार) को आयोजित होने वाले इस छप्पन भोग महोत्सव में प्रात: 10:00 बजे से जालंधर की प्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा माँ का गुणगान किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे माँ बगलामुखी जी को 56 भोग अर्पित किया जाएगा और दोपहर 1:00 बजे से माँ की इच्छानुसार विशाल लंगर (भंडारा) का आयोजन होगा। प्रबंधकों ने समूह माँ भक्तों से इस पावन महोत्सव में पहुंचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


Share news