जालंधर ब्रीज: समाज के जरूरतमंद और कमज़ोर वर्गों की सहायता करने की वचनबद्धता के अंतर्गत रैड क्रास सोसायटी जालंधर ने आज डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी के दिशा -निर्देशों पर रीढ़ की हड्डी में चोट से पीडित इलाज अधीन मरीज़ के इलाज के लिए अस्पताल को 25 हज़ार रुपए की राशि का चैक दिया ।
रैड क्रास सोसायटी के सचिव इन्द्रदेव मिनहास ने अस्पताल के अधिकारियों को चैक भेंट करने उपरांत बताया कि विकरम निवासी बड़िंग, जो कि रीढ़ की हड्डी में चोट से पीडित होने के कारण जालंधर शहर के एक प्राईवेट अस्पताल में इलाज के लिए दाख़िल है, के पारिवारिक सदस्यों ने मदद के लिए प्रशासन के पास पहुँच की थी। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिशनर के आदेशों पर आज उक्त मरीज़ के इलाज के खर्च में मदद के तौर पर अस्पताल को 25 हज़ार रुपए की राशि का चैक दिया गया है।
सचिव रैड क्रास ने कहा कि ज़िला रैड्ड क्रास सोसायटी, जालंधर समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार है और डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी के नेतृत्व में सोसायटी की तरफ़ से जरूरतमंद लोगों को ज़रूरी सुविधाएं समय -समय पर मुहैया करवाई जाती है।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा