जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार होशियारपुर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा का लोक निर्माण विभाग रैस्ट हाउस में डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के नेतृत्व में जिला अधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस की ओर से कैबिनेट मंत्री को गार्ड आफ भी ऑनर दिया गया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह व एस.डी.एम.शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों व निगमों में नौजवानों को 25 हजार सरकारी नौकरियां देने को हरी झंडी दे दी है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में नौजवानों को पारदर्शाी व मैरिट के आधार पर रोजगार देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब सरकार जन कल्याण के लिए और कई सार्थक कदम उठाने वाली है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने व लोगों की शिकायतों का पहल के आधार पर निपटारा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों तक हर सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने जिले के अलग-अलग विभागों के कार्यों संबंधी चर्चा भी की।
इस मौके पर डी.एस.पी. सतिंदर चड्डा, एस.ई. पावर कार्पोरेशन पी.एस. खांबा, एक्सियन लोक निर्माण विभाग रजिंदर गोतरा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, जिला विकास फैलो आदित्य मदान, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, एस.डी.ओ. गुरमीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी ब्रह्मशंकर जिंपा का स्वागत किया।


More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी