
जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा द्वारा पंजाब भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। इस बैठक में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजकों तथा सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि 30 मई 2022 को केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ये 8 वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ी श्रेणियों की भलाई तथा उत्थान के लिए समर्पित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस कार्यकाल के दौरान देशहित्त तथा जनहित्त में कई एतहासिक निर्णय लिए हैं, जिसके चलते आज जहाँ देश बुलंदियों को छूते हुए लगातार तरक्की की राह पर अग्रसर है।
भारतीय जनता पार्टी इन 8 वर्षों के दौरान मोदी सरकार द्वारा देशहित्त तथा जनहित्त में किए गए कार्यों तथा केंद्र सरकार द्वारा देश की जनता के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक विभिन्न माध्यम से पहुँचाने के लिए 30 मई से 15 जून तक प्रदेश में बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। शर्मा ने कहा कि 29 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दिल्ली से वर्चुअल रूप से इन कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगें। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी सुबह 09:45 बजे से 10:45 बजे तक वर्चुअल रैली के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करेंगें तथा किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त भी जारी करेंगें।
शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार ना होने के कारण जनता को मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहाँ तक कि जनता को इन योजनाओं के बारे में जानकारी ही नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह एक बहुत अच्छा अवसर मिला है कि वो केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनता तक पहुंचाएं तथा उनका लाभ कैसे लिया जा सकता है उन्हें बताएं तथा उन्हें पार्टी के साथ जोड़ कर संगठन को और मजबूती प्रदान करें। शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की 8 वर्षों की विकास यात्रा से प्रदेश की जनता को अवगत कराने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा ‘मोदी सरकार के 8 साल, सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के साथ’ से प्रदेश की जनता को अवगत करवाने हेतु प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें अपने-अपने जिले में जिन-जिन कार्यक्रमों का आयोजन करना है उसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। गुप्ता ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष अपने जिले में इन कार्यक्रमों हेतु 3 सदस्यों की कमेटी गठित करेंगें तथा अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित करेंगें।
मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों से संबंधित साहित्य बूथ स्तर तक पहुँचाने तथा जनता में बाँटने का प्रबंध किया जाएगा। उपरोक्त 15 दिनों में भाजपा कार्यकर्त्ता सिर्फ सेवा, सुशासन तथा गरीब लोक कल्याण व भलाई हेतु कार्य करेंगें। क्यूंकि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका था। उपरोक्त 15 दिनों में हर विधानसभा सभी सांसद, विधायक, पार्षद, जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, जिला पंचायत मेंबर तथा चुनाव लड़ने वाले सभी लोग उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रभावशाली ढंग से 75 घंटों के लिए पार्टी को समर्पित करते हुए अपनी भागदारी सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान यह सभी लोग आम जनता से मिलना, बुद्धिजीवियों से मिलना, साहित्य बाँटना आदि जैसे कार्य करेंगें। प्रधानमंत्री मोदी की 31 मई को होने वाली वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण जिलों के विभिन्न भागों में स्क्रीनों के माध्यम से किया जाएगा। सभी जिलों 3 व 4 जून को मोदी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों से सबंधित प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारवार्ताओं का आयोजन किया जाएगा।
भाजयुमों द्वारा साईकिल अथवा मोटर-साईकिल रैलीयां, ब्लड डोनेशन कैंप आदि का आयोजन करेंगें तथा स्कूलों व कॉलेजों के बाहर विद्यार्थियों को मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधी साहित्य बांटा जाएगा। 5 जून को किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। 8 जून को महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 9 जून को ओबीसी मोर्चा तथा एससी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा 10 जून को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जीवन गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया वो संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लें और 15 दिन जनता के बीच रह कर सेवा कार्य करते हुए संगठन को और मज़बूत करें।
जीवन गुप्ता ने कहा कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने तथा उनकी देख-रेख तथा सहायता हेतु प्रदेश पदाधिकारियों की कमेटियों का गठन कर उन्हें जिम्मेवारियां सौंप दी गई हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी आदि उपस्थित थे।
More Stories
15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सफाई इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू
बाजवा ने पीडीसी में गैर-पंजाबियों की नियुक्ति के लिए आप सरकार की आलोचना की
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीसी और पुलिस आयुक्त को मतदान से 72, 48 और 24 घंटे पहले अतिरिक्त सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए