पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों पर कृषि और किसान कल्याण विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल स्थापित किया है जिससे कोविड -19 के कारण कफ्र्यूू के मद्देनजऱ किसानों को किसी किस्म की मुश्किल पेश न आए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि रबी की कटाई का सीजन शुरू हो रहा है जिस दौरान किसानों की फसलों की निर्विघ्न कटाई और मंडीकरण के प्रबंध सरकार द्वारा पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ की फ़सल के लिए भी बीजों, खादों और कीटनाशकों का बंदोबस्त किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोविड -19 सम्बन्धी हिदायतों की पालना के मद्देनजऱ कृषि विभाग को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए कहा गया है जिससे किसान कोई दिक्कत आने पर तुरंत कंट्रोल रूम पर संपर्क कायम कर सकें।
इसी दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विसवाजीत खन्ना ने बताया कि राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करके कृषि अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है और किसानों की सुविधा के लिए इन अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। यह अधिकारी प्रात:काल 8 बजे से शाम 8 बजे तक किसानों की काल सुनेंगे और उनको पेश दिक्कतों का हल बताऐंगे।
कृषि विभाग की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक कंट्रोल में तैनात अधिकारियों में बीजों की उपलब्धता के लिए कृषि विकास अफ़सर विक्रम सिंह (98155 -20190, 79730 -82185), खादों की उपलब्धता के लिए ए.डी.ओ. (इनपुट्स) श्री गिरिश (94782 -71833) और मुख्य खाद इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह बराड़ (80546 -00004), कीटनाशकों की उपलब्धता के लिए कृषि विकास अफ़सर पंकज सिंह (94630 -73047), सिंचाई पानी के लिए हाईड्रोलोजिस्ट जसवंत सिंह (87258 -27072), मशीनरी सबंधी दिक्कतों के लिए इंजीनियर राजन कुमार ढल (98551 -02604) और फसलों की बीजाई और अन्य तकनीकी जानकारी के लिए कृषि विकास अफ़सर (सूचना) सुरिन्दर सिंह (98146 -65016) की ड्युूटी लगाई गई है। इसके अलावा किसान पूछताछ के लिए किसान कॉल सैंटर 1800 -180 -1551 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां