जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कपूरथला दीप्ति उप्पल ने बताया कि अब सेवा केंद्र सप्ताह के सात दिन खुलेगे और दो शिफटों में काम करेगे ।उन्होंने बताया कि सेवा केंद्र का समय 7अप्रैल 2022 से 7मई 2022 तक बदल कर सुबह 8बजे से शाम 6बजे तक होगा। उन्होंने जानकारी दो कि लोग अब नये आदेशों के अंतर्गत सप्ताह के सात दिन सेवा केन्द्रों से सेवाए प्राप्त कर सकते हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नई समय सारणी अनुसार सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक एक शिफट में 50 प्रतिशत स्टाफ की सामर्थ्य के साथ काम करेगा जबकि बाकी का 50 प्रतिशत स्टाफ सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरी शिफट में काम करेगा।
उन्होंने बताया कि शनिवार -रविवार को सिर्फ़ एक शिफट ही सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों की सामर्थ्य के साथ सेवा केंद्र में काम करेगी।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया