जालंधर ब्रीज: विशव प्रसिद्ध कांजली वैट्टलैंड को सैर सपाटा केंद्र के तौर पर फिर से उभारने के उद्देश्य से पंजाब सरकार की तरफ से ‘बैसाखी मेला ’ करवाया जा रहा है, इस सम्बन्धित अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर(शहरी विकास) अनुपम कलेर ने अलग -अलग विभागों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि मेले में 100 के करीब स्टाल लगाए जाएंगे ,जिसके अंतर्गत अलग -अलग विभागों की ड्यूटिया लगा दी गई है।
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए झूलो से ले कर बड़े झूले भी लगाए जाएंगे जिससे मेले में आने वाले बच्चे और लोग इस मेले का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि मेले में लक्की ड्रा भी निकाले जाएंगे जिसमें फ़रिज,ए.सी, लैपटाप,टी.वी, प्रैस, स्कूटरी आदि शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस मेले को सफलतापूर्वक ढंग से पूरे करने के लिए अपना बनता योगदान दें।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत