जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहरों व गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाली सडक़ें, गलियां व अन्य आधारभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वे करीब 38 लाख रुपए की लागत से होशियारपुर के वार्ड नंबर 13 में बाजीगर रोड से दिले राम वाली गली व वार्ड नंबर 16 में पी.पी.एल. से आकाश कालोनी तक बनने वाली गली के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास)-कम- कमिश्नर नगर निगम श्री हिमांशु जैन, पार्षद श्रीमती नरिंदर कौर भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वार्ड नंबर 13 में 17.91 लाख रुपए व वार्ड नंबर 16 में 19.64 लख रुपए की लागत से गलियों का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को तय समय पर यह निर्माण पूरा करने की हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर वहां की जरुरत के हिसाब से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, इस संबंध में इलाके के लोगों की मांग को पहल दी जा रही है ताकि लोगों तक सही समय पर हर सुविधा पहुंचे।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग की जरुरत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का विकास करने के लिए तत्पर है। इस मौके पर एक्सियन श्री कुलदीप सिंह, एक्सियन श्री हरप्रीत सिंह, एस.डी.ओ. प्रदीप कुमार, जे.ई लवदीप, पवन भट्टी, संदीप चेची, हनी, जसवीर सिंह, लखवीर सिंह, नरिंदर कुमार, अमरजीत शमी, मंदीप, नाजर राम, संदीप कुमार आदि भी मौजूद थे।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष द्वारा मिजोरम के राज्यपाल को पुस्तकें भेंट
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन