जालंधर ब्रीज: कोविड -19 महामारी के बुरे प्रभावों को कम से कम करने के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण पर ज़ोर देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आज इस मानवीय कार्य में ग़ैर सरकारी संगठनों और रैज़ीडैंट वैलफेयर सुसाईटीज़ की तरफ से निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।
रेलवे स्टेशन आफिसर रैस्ट हाऊस, वृन्दा देवी मंदिर और असवत सवारूप आश्रम, निजातम नगर में लगाए गए टीकाकरण कैंपों का दौरा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि केवल सामुहिक टीकाकरण ही है, जो लोगों में प्रतिरोधी शक्ति के विकास को सुनिश्चित करेगा, जिससे कोरोना की संचार लड़ी को तोड़ा जा सकता है।

श्री थोरी ने कहा कि टीकाकरण इस अदृश्य दुशमण ख़िलाफ़ सब से प्रभावशाली हथियार है और हमारी सभी की ज़िम्मेदारी बनती है कि हम वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए। उन्होनें कहा कि जो लोग वैक्सीनेशन से बच रहे है और इसको जाणबूझ कर टाल रहे है, वह स्वंय को और अपने परिवार को जोखिम में डाल रहे है। उन्होनें कहा कि हम़ सबको स्व इच्छित तौर ’ पर इस अभियान में बढ- चढ़ कर शामिल होना चाहिए।
श्री थोरी ने अलग -अलग एन.जी.ओज़ और रैज़ीडैंट वैलफेयर सुसायटीज़ के प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन संस्थानों ने लोगों में जागरूकता पैदा करने और उनको मोबायल टीकाकरण कैंपों की सुविधा उपलब्ध करवा कर इस विशाल अभियास में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होनें एन.जी.ओ. को भविष्य में इस प्रकार के नेक कामों में प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया, जिससे ज़िले में अधिक से अधिक योग्य लाभपातरियों को लाभ पहुँचाया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की, विशेषकर युवाओं को अपने माता-पिता को कैंपों में लाने के लिए उत्साहित किया ,जिससे इस कमज़ोर वर्ग की अधिक से अधिक सुरक्षा को जल्द ही सुनिश्चित किया जा सके।

More Stories
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को
अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला