जालंधर ब्रीज: आज सरकारी आईटीआई, मेहर चंद, जालंधर में एनसीसी कैडेटस को ट्रैफिक नियमों के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में संस्था के ए एन ओ लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक नियम बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनका हर वाहन चालक को पालन करना चाहिए।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब राज्य में पिछले साल 6122 सड़क हादसे हुए थे, जिनमें 4688 लोगों की मौत हुई और 3372 बुरी तरह से घायल हुए। लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा ने कैडेटस को भगवान की तरफ से मिले बहुमूल्य इंसानी जीवन के उपहार की सुरक्षा में सहायक इन ट्रैफिक नियमों के महत्व का यह संदेश, आगे समाज में ले जाने के लिए कहा।

जोश से भरपूर कैडेटस ने, ट्रैफिक नियमों की समझ से प्रेरित होकर आज ओल्ड जीटी रोड पर वाहन चालकों को सड़क यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक अभियान छेड़ा। इस अभियान में कैडेटस ने उन नौजवानों को नियमों के प्रति सचेत करने का बीड़ा उठाया गया, जो बिना हेलमेट लगाए, तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे।

कैडेटस ने नौजवानों को ऐसा न करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि हेलमेट व ट्रैफिक के नियम उनके अपने जीवन की सुरक्षा के लिए ही बने हैं। वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाना चाहिए। नौजवानों ने भी एनसीसी कैडेटस की इस एक्टिविटी की प्रशंसा करते हुए आगे से यातायात के नियमों के पालन का वादा किया। सड़क पर से गुजरते अन्य वाहन चालकों ने एनसीसी कैडेटस की इस समाज भलाई की पहल पर भरपूर प्रशंसा की।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज