March 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने सेक्टर 33 स्तिथ चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम में कार्यकर्ताओं सहित पूर्व प्रधानमंत्री युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, कार्यालय सचिव देवी सिंह व गजेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर सौदान सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के अजातशत्रु नेता, सच्चे राष्ट्रभक्त औऱ आदर्श स्टेट्समैन थे।

अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में देश ने आपार तरक्की की । उनके नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए । अटल बिहारी वाजपेयी ने मां भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण खपाया। उन्होंने भारतीय राजनीति में गरीब कल्याण व सुशासन के नए युग की शुरुआत की और साथ ही विश्व को भारत के साहस व शक्ति का एहसास भी दिलाया । आज हमें उनके आदर्शवादी व संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेकर देश में शांति , सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करना चाहिए।


Share news