जालंधर ब्रीज: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में आज प्रातः वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

यह वॉकथॉन प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें पंचकूला के नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने वॉकथॉन को फ्लैग-ऑफ कर शुभारंभ किया।

अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रो. संजीव शर्मा (कुलपति), डॉ. शैलजा छाबड़ा (प्राचार्य, पी.जी. गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 1, पंचकूला), मुख्य कार्यकारी अभियंता श्री वीरेन्द्र सिंह, प्रोफेसर सतीश गन्धर्व (डीन इंचार्ज), डॉ. गौरव गर्ग (डीएमएस समन्वयक) सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सहायक प्रोफेसर डॉ. रितेश ने मंच संचालन को कुशलतापूर्वक संभाला और कार्यक्रम का नेतृत्व वॉकथॉन समिति ने किया। मुख्य अतिथि एवं कुलपति महोदय ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनावमुक्त जीवन की ओर ले जाता है एवं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस आयोजन में संस्थान के लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए JRK फार्मास्यूटिकल्स द्वारा रिफ्रेशमेंट और कोटेकल फार्मास्यूटिकल्स द्वारा कैप्स की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन वॉकथॉन समिति द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित