जालंधर ब्रीज: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़ ने सेना बटालियन, नौसेना स्क्वाड्रन, एयर स्क्वाड्रन के साथ कारगिल युद्ध (1999) में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परविंदर सिंह, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़ ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा (परमवीर चक्र) और अन्य बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हर साल यह दिन युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए मनाया जाता है, जिसकी झलक कारगिल में शहीद हुए हमारे बहादुर सैनिकों की कुरबानी में मिलती है।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी के कुल 210 कैडेटों ने समारोह में भाग लिया। युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान, विजय दिवस रैली भी आयोजित की गई।



More Stories
बड़ी राहत:जे.सी.टी लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों के पीएफ खातों में अगले 7 दिनों में आएगा पैसा-पंकज कुमार
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश