जॉइंट कमिश्नर मेजर अमित सरीन डॉ श्री कृष्ण को समझाते हुए की फोटो
फोटो रवि
वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करे 👆
जालंधर ब्रीज: पिछले दिनों से नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर मेजर अमित सरीन द्वारा नेशनल हाईवे के नजदीक चौगिट्टी एरिया में स्वछता अभियान चलाया जा रहा है और महीनो से लगे कूड़े के ढेरो की लोगो द्वारा दी गयी शिकायतों को आज उनके द्वारा नगर निगम की टीमों और अफसरों को साथ लेकर स्वच्छ करवा दिया गया हालाँकि जालंधर ब्रीज द्वारा स्वछता के मुद्दे बारे नगर निगम को अपने समाचार पत्रों में काफी बारी लिखा गया था लेकिन पिछले हफ्ते से ही मिले हेल्थ के चार्ज को लेकर मेजर अमित सरीन पुरे एक्शन के मूड में दिख रहे हैं

उनके द्वारा कहा गया की वह जल्द ही जालंधर शहर में जहाँ भी कूड़े की समस्या है उसे अफसरों और सफाई कर्मियों को साथ लेकर हल करवाएंगे और उनके द्वारा चौगिट्टी एरिया के आस पास रहने वाले लोगो से अपील की गयी की वह डोर टो डोर कलेक्शन के लिए रैग पिक्केर्स को कूड़ा सेग्रीगेट करके दे जिसमे गिला कूड़ा एक साइड और सूखा कूड़ा दूसरी साइड हो और कूड़ा फेकने के लिए नगर निगम द्वारा रैग पिक्केर्स को जगह भी दी जाएगी जिससे लोग फिर से उसी जगह पर कूड़ा न फेंक सके अब उनके द्वारा अगला स्वच्छ अभियान लम्मा पिंड एरिया में शुरू कर दिया गया है इस मौके पर उनके साथ डॉ श्री कृष्ण और अन्य नगर निगम मुलाज़िम उपस्थित थे ।



More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा