जालंधर ब्रीज: सांसद संतोख सिंह चौधरी, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और आदर्शों के बारे में ज़िला प्रमुख जीओजी मेजर जनरल (सेवा मुक्त) बलविन्दर सिंह की तरफ से लिखित काफी टेबल पुस्तक ‘एक ओंकार – वन सुप्रीम रियैलटी’ रिलीज की।
विरसा विहार में काफी टेबल किताब के रिलीज समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होनें मेजर जनरल (सेवामुक्त) बलविन्दर सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि उनकी पुस्तक श्री गुरु नानक देव जी की तरफ से सुल्तानपुर लोधी में बिताऐ समय पर रौशनी डालती है, जिन्होनें अपने जीवन के 14 साल यहाँ बिताए। उन्होनें कहा कि यह किताब श्री गुरु नानक देव जी को एक नम्र श्रद्धांजली है।
उन्होनें कहा कि यह पुस्तक श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और फलसफे को चित्रों के माध्यम के साथ हमारे समाज को उनके सर्व व्यापक संदेश के रूप में प्रदरशित करती है।
उन्होनें कहा कि श्री गुरु नानक देव जी एक सच्चे समाज सुधारक और महान आध्यात्मिक दूत थे, जिन्होनें अपने जीवन और फलसफे के द्वारा प्यार, दया, आपसी सहनशीलता, विशवव्यापी भाईचारे और मानवता की एकता का प्रचार किया।
सांसद संतोख सिंह चौधरी, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी और बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अंधविश्वासों से मुक्त व जाति -रहित समाज की कल्पना करते हुए पाखंड, झूठ और जात-पात का सख़्त विरोध किया है।
उन्होनें कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने ‘संगत और पंगत ‘ के संकल्प के द्वारा सामाजिक बराबरी लाने के लिए कई प्रयत्न किये, जिससे समाज में जातीवाद की बुराई को ख़त्म किया जा रहा है।
उन्होनें शिक्षा शास्त्रीय अरविन्द राजपूत, हरप्रीत बल्ल, कंवलजीत कौर, लवीना, शरन राजपूत, आरियन, बखशीश सिंह, गगनप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर, अमरजीत सिंह व अन्यों की भी प्रशंसा की, जिन्होनें काफी टेबल पुस्तक को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा