जालंधर ब्रीज: कोविड-19 के दौरान, मातृ दिवस बहुत विशेष है क्योंकि इस मौके पर 35 वर्षीय महिला मोनिका की एक विलक्षण कहानी सामने आई है। 10 वर्षीय दो पुत्रों और 2 वर्षीय एक बेटी की माँ, मोनिका, राजपुरा की रहने वाली है। जिसकी दो वर्षीय बेटी दो हफ़्ते पहले जाँच के बाद कोरोना पॉजि़टिव पाई गई थी। उनको राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में एकांतवास में दाखि़ल करवाया गया था।
मोनिका, पीपीई की पुरी किट पहन कर अपनी नन्ही बेटी की दिन रात देखभाल कर रही है। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि एक डॉक्टर ही भलीभांति बता सकता है कि कुछ घंटों के लिए भी इस किस्म के रक्षात्मक साजो-सामान के साथ काम करना कितना कठिन है। परन्तु इस बहादुर माँ ने 2 हफ़्तों से अधिक समय के लिए अपनी बेटी के लिए 24 घंटे यह रक्षात्मक गियर पहन कर देखभाल की है। इस किट को 24 घंटें में एक बार बदलने का मौका मिलता है। उसने टैलीफोन पर बातचीत करते हुए यह स्वीकार किया है कि उसको पसीना आना, आँखों के सुरक्षा उपकरण का धुंधला होना, चेहरे के मास्क के आसपास पट्टियों की खींच या दबाव आदि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता था। पंजाब सरकार इस बहादुर और बड़े हौसले वाली माँ को मातृ दिवस पर सलाम करती है।

More Stories
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया