जालंधर ब्रीज: भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 191.48 करोड़ (1,91,48,94,858) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,39,87,395 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.19 करोड़ (3,19,02,564) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई थी।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,04,06,192 |
| दूसरी खुराक | 1,00,30,311 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 50,38,561 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,84,17,715 |
| दूसरी खुराक | 1,75,66,304 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 82,09,929 | |
| 12-14 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 3,19,02,564 |
| दूसरी खुराक | 1,23,55,548 | |
| 15-18 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 5,90,04,371 |
| दूसरी खुराक | 4,41,24,835 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 55,66,27,525 |
| दूसरी खुराक | 48,51,29,159 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 4,41,938 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 20,31,49,960 |
| दूसरी खुराक | 18,97,21,219 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 10,31,610 | |
| 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग | पहली खुराक | 12,70,19,279 |
| दूसरी खुराक | 11,82,61,637 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 1,64,56,201 | |
| प्रीकॉशन खुराक | 3,11,78,239 | |
| कुल | 1,91,48,94,858 |
भारत में सक्रिय मामले आज 16,400 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
पंजाब और हरियाणा में वस्त्र एवं परिधान, इंजीनियरिंग, कृषि तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हैं:नितिन कुमार यादव
आकाशवाणी ने मनाए अपने 90 वर्ष – शास्त्रीय संगीत समारोह का किया आयोजन