जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 29,93,283 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 141.70 करोड़ (1,41,70,25,654) से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 1,50,57,142 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,86,924 |
| दूसरी खुराक | 96,81,544 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,84,851 |
| दूसरी खुराक | 1,68,36,793 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 49,38,39,924 |
| दूसरी खुराक | 31,53,00,398 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 19,32,20,452 |
| दूसरी खुराक | 14,59,77,986 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 12,06,64,399 |
| दूसरी खुराक | 9,27,32,383 | |
| कुल | 1,41,70,25,654 |
पिछले 24 घंटों में 7,141 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,37,495 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

More Stories
सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी और 5 अन्य के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर FIR दर्ज की
पंजाब सरकार और दिल्ली के धाड़वी पंजाबियों की आवाज़ नहीं दबा सकते: सांपला
भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह