जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने आम आदमी पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा बाढ़ ग्रस्त किसानों उद्योगपतियों और व्यापारियों का जो नुकसान हुआ है पंजाब सरकार उसकी जल्दी ही भरपाई करें ताकि आम जनता अपने जीवन का अच्छे तरह से निर्वाह कर सकें अनिल सच्चर ने जनता से अपील की पंजाब सरकार के मंत्री और विधायकों से मोदी सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को देने के लिए पंजाब सरकार को 218 करोड रुपए दिए हैं उसका हिसाब दे और उन रुपयों को जल्द से जल्द उन लोगो के नुकसान का मुआयना करके जो कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आते हैं और जिनका घरेलू और व्यापारिक नुकसान हुआ है उन सभी का मुयायना कर जल्द से जल्द उनको उनका बनता मुआवजा दिया जाए अभी तक पंजाब सरकार ने बाढ़ ग्रस्त हुए लोगों को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी अगर जल्द ही बाढ़ ग्रस्त लोगों की भरपाई ना की गई तो भाजपा जिला स्तर पर आंदोलन करेगी ।

More Stories
पंजाब सरकार ने 2.45 लाख आश्रित एवं अनाथ बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए 181.23 करोड़ रुपये जारी किए: डॉ. बलजीत कौर
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी