????????????????????????????????????
जालंधर ब्रीज: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज एक पत्र जारी करके पंजाब में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटाने सम्बन्धी आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजऱ 08 जनवरी, 2022 को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुआ था।
इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस सम्बन्धी पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में भारत निर्वाचन आयोग ने लिखा है कि अब जब विधानसभा चुनाव सम्बन्धी परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। नतीजतन, पंजाब राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील