जालंधर ब्रीज: आज़ादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ को चिह्नित करने के लिए, 09 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 तक 12 विंग वायु सेना स्टेशन चंडीगढ़ में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

09 अगस्त, 2023 को स्टेशन के पास कंडाला गांव, एसएएस नगर, मोहाली में ‘वसुधा वनधन’ के रूप में धरती मां को फिर से हरा भरा करने के लिए स्वदेशी प्रजातियों के 75 पौधे लगाकर एक ‘अमृत वाटिका’ विकसित की गई थी। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों की भागीदारी के साथ ‘पंच प्राण’ प्रतिज्ञा भी ली गई ।
राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय वायु सेना के गार्ड के दो शहीदों को 14 अगस्त, 2023 को जीरकपुर और कुराली गांव में ‘वीरों का वंदन’ कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त कर्मियों, पुलिस, स्कूली बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्रगान भी गाया गया।
जीरकपुर में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राजकीय निदेशक श्री परमजीत सिंह और कुराली के जिला युवा अधिकारी श्री गुरविंदर सिंह के प्रभावी समन्वय से अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया


More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी