जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ बैठक की।
यह दोनों राजनेताओं के बीच पहली बैठक थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
दोनों राजनेताओं ने विस्तृत भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की मौजूदा स्थिति और भविष्य में आपसी संबंधों के लिए रोडमैप 2030 की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों राजनेताओं ने जी20 और राष्ट्रमंडल सहित द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय फोरम में साथ मिलकर काम करने के विशेष महत्व की सराहना की।
इस बैठक के दौरान आपसी सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे कि व्यापार, गतिशीलता, रक्षा और सुरक्षा पर चर्चा हुई।

More Stories
सीबीआई ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन सदस्य सचिव एवं आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को सरकारी धन के गबन मामले में किया गिरफ्तार
यमुनानगर में ‘वार्तालाप’ कार्यशाला का आयोजन; कल्याणकारी योजनाओं और 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
आयरलैंड ने दूसरे टी20 मैच में विश्व चैंपियन भारत को एक रन से हराकर रचा इतिहास