जालंधर ब्रीज: करोना काल के बाद अब जीवन पटरी पर आने लगा है ,नए नॉर्मल के साथ हम सब लोग अपनी आवश्यकताओं को फिर से पूर्णतया हासिल करने व अपनी जिंदगी की खुशियों को एक बार फिर से पाने के लिए प्रयासरत हैं, इसी दिशा में एक 3 दिन की लग्जरी प्राइवेट एग्जीबिशन *लक्स एडिट 2* का आयोजन 5 फरवरी से हुआ जिसमें विश्व भर से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स अपने अपने प्रोड्यूस डिस्प्ले कर रहे हैं इनमें वेडिंग फोटो फ्रेम ,पेंटिंग्स लग्जरी कारपोरेट गिफ्ट आइटम्स ,पैकिंग व अन्य होम डेकोर सभी प्रोडक्ट एक छत के नीचे इकट्ठे डिस्प्ले हैं व खुशियां बांटने का *ऑर्डर हैप्पीनेस* ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनो ही मॉडल से इस एग्जीबिशन का आगाज शुक्रवार को कबाना रिसॉर्ट्स में हो रहा है । विश्व प्रसिद्ध लाइफ कोच द्वारा मोटिवेशनल सेशन , डांस सेशन, कुकिंग सेशन ,न्यूमेरोलॉजी व टेरोट कार्ड रीडिंग के सेशन भी आयोजित होंगे व लुधियाना , चंडीगढ़ व पंजाब भर से गणमान्य अतिथि भी तीनों दिन एग्जीबिशन की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई देंगे जानकारी दी डॉ साजन शर्मा, गोपाल अरोड़ा, कृष्ण अरोड़ा, शमी अरोड़ा ने ।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित