जालंधर ब्रीज: स. कुलतार सिंह संधवां को सर्वसम्मति से आज 16वीं पंजाब विधान सभा का स्पीकर चुना गया। पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने स्पीकर के तौर पर स. संधवां के नाम का प्रस्ताव रखा जिसकी हिमायत कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने की। इसके बाद स. संधवां को बिना मुकाबले के चुन लिया गया।
नये चुने स्पीकर को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री ने सदन में अपने पहले भाषण के दौरान भरोसा दिया कि सदन की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग को यकीनी बनाने के लिए पुख़्ता प्रबंध किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यों की ओडियो और वीडियो रिकार्डिंग भी मुहैया करवाई जायेगी जिससे सदन की कार्यवाही सार्वजनिक की जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में सदन की ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग पत्रकारों को भी मुहैया करवाई जायेगी।
भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्त की कि विरोधी पक्ष पंजाब विधान सभा को देश भर में मॉडल हाऊस बनाने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सदन के सभी सदस्य रंगला पंजाब की सृजना करने में अपना योगदान डालेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सदन में विरोधी पक्ष के सदस्यों की तसल्ली होने तक उनके सभी सवालों के विस्थारपूर्वक जवाब देगी।
उन्होंने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि बदकिस्मती से पहले जब कोई भी सदन की कार्यवाही रिकार्ड कर रहा होता था तो विशेष अधिकार प्रस्ताव का प्रयोग करके अपने राजनैतिक विरोधियों को निशाना बनाते थे। उन्होंने कहा कि ऐसा करना सदस्यों की आज़ादी के अधिकार की सरेआम उल्लंघन है, इस लिए ‘आप’ सरकार ने सैद्धांतिक तौर पर फ़ैसला किया है कि भविष्य में ऐसा कभी नहीं होगा और सदन की सारी कार्यवाही सार्वजनिक की जायेगी।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की