April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कुलदीप धालीवाल ने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों सम्बन्धी राज्य के समूह डी. सीज, पुलिस कमीश्नरों और एस.एस.पीज के साथ ऑनलाइन मीटिंग करके लिया जायज़ा

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के एन.आर.आई मामलों बारे मंत्री कुलदीप धालीवाल ने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों सम्बन्धी राज्य के समूह डी.सीज, पुलिस कमीश्नरों और एस.एस.पीज के साथ ऑनलाइन मीटिंग करके जायज़ा लिया और बकाया शिकायतों का हल 15 मार्च तक करने के लिए हिदायतें भी जारी कीं।

स. धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों के मसलों को हल करने के लिए कारगर कदम उठा रही है और उनकी शिकायतों के जल्द और सार्थक हल के लिए लगातार यत्न कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रवासी पंजाबियों के साथ मिलनी समारोहों दौरान प्राप्त हुई 60 प्रतिशत शिकायतों का हल कर दिया गया है, जबकि बकाया शिकायतें भी जल्द ही हल की जाएंगी।

स. धालीवाल ने बताया कि ज़्यादातर शिकायतें राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित हैं, जबकि 20 प्रतिशत शिकायतें पहले ही अलग-अलग अदालतों में सुनवाई अधीन हैं। उन्होंने बताया कि समूह जिलों के डी.सीज और एस.एस.पीज को प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि समूह डिप्टी कमीश्नरों के नेतृत्व में पहले भी ज़िला स्तरीय कमेटियां बनाई गई हैं, जो अलग-अलग विभागों के साथ तालमेल करके प्रवासियों के मसले हल करने के लिए पाबंद किये गए हैं।

इस मीटिंग दौरान एन.आर.आई. मामलों के प्रमुख सचिव श्री जे.एम.बालामुरूगन, ए.आई.जी. एन.आर.आई. मामले श्री बलविन्दर सिंह, विशेष सचिव एन.आर.आई. श्रीमती कमलजीत कौर बराड़, उप सचिव श्रीमती सुरिन्दर कौर बराड़ के अलावा अलग-अलग विभागों के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।


Share news

You may have missed