जालंधर ब्रीज: कोविड -19 महामारी के संकट के चलते पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की जेलों को स्वास्थ्य सलाहकारियों और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सफ़ाई और विषाणुमुक्त हेतु की जा रही कोशिशों को आज उस समय और बल मिला जब मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती खालसा ऐड संस्था ने जेलों को बॉडी सूट, मास्क, सैनीटाईजऱ, थर्मामीटर और फॉगिग मशीनें भेंट की।
जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने इस नेक प्रयास के लिए खालसा ऐड का धन्यवाद करते हुये कहा कि संस्था की तरफ से दुनिया भर में मानवता की सेवा में किये जा रहे प्रयास बहुत सराहनीय हैं और आज उनकी तरफ से गई मदद से कोरोनावायरस के खि़लाफ़ निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास और कारगार साबित होंगे।
खालसा ऐड की तरफ से मदद के बारे विवरण देते हुये ए.डी.जी.पी. प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि संस्था के प्रतिनिधि अमरप्रीत सिंह और अन्य वालंटियरों की तरफ से पंजाब की विभिन्न जेलों के लिए 920 बॉडी सूट, 5000 मास्क, 1650 बोतलें सैनीटाईजऱ और 23 आई.आर. थर्मामीटर दिए गए। इसके अलावा मच्छरों के कारण होती बीमारियों की रोकथाम और जेल वातावरण को विषाणुमुक्त करने के लिए कुल 9 फॉगिग मशीनें दी गई जो हर केंद्रीय जेल में भेजी गई।
ए.डी.जी.पी. सिन्हा ने इस नेक कार्य के लिए सराहना और धन्यवाद करते हुये कहा कि खालसा ऐड संस्था हमेशा ही ज़रूरतमंदों की मदद के लिए अग्रणी भूमिका निभाती है जिसने आज इस महामारी के संकट से निपटने के लिए जेल विभाग की बड़ी मदद की है। उन्होंने कहा कि मानवता के कल्याण के लिए डाले इस योगदान के लिए जेल विभाग उनका सदा ऋणी रहेगा।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां