February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कपूरथला जिला प्रशासन ने सनातन धर्म सभा में मनाया योग दिवस

Share news

जालंधर ब्रीज: अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन ने डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल के निर्देशों अनुसार जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कपूरथला की तरफ से सनातन धर्म सभा में योग दिवस मनाया। जिसमें एसडीएम जैइंद्र सिंह एवं सहायक कमिशनर रणजीत सिंह भुल्लर ने विशेष रूप से भाग लिया।

एसडीएम डा. जै इंदर सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित छात्रों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक या मानसिक विकास के लिए नहीं बल्कि अध्यात्मिक शांति, स्थिरता, एकाग्रता और खुशी के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब हम एक स्वस्थ शरीर, दृढ़ मन और एकाग्रता के साथ परमात्मा का ध्यान करते हैं, तो उससे औलोकिक भावना पैदा होती है।

सभा को संबोधित करते हुए सहायक कमिशनर स. रंजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आज दुनिया के कई देश स्वस्थ रहने के लिए योग अपना रहे है, जिसकी शुरुआत हजारों साल पहले भारत के संतों और महात्मा ने अपने अद्भुत ज्ञान से की थी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें योग अभ्यास करना चाहिए। योग एक रोग मुक्त जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है। इस अवसर पर सहायक कमिशनर एस. रंजीत सिंह भुल्लर, ज्वाईंट कमिशनर कारपोरेशन उपिंदरजीत कौर बराड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।


Share news