जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जमीनी स्तर पर लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान की विकासशील सोच के चलते जल्द ही पंजाब देश के अग्रणी राज्यों की कतार में सबसे आगे होगा। वे आज वार्ड नंबर 46 व 48 में 30 लाख 36 हजार रुपए की लागत से अलग-अलग गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का प्रयास है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही हर योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा शहरों में हर बुनियादी सुविधाएं पहल के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य को शुरु किया जाए और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए व इस दौरान भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद, नगर निगम अधिकारी व अन्य इलाका निवासी भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित