जालंधर ब्रीज: (हरीश भंडारी) बसपा-अकाली गठजोड के सांझे उम्मीदवार जसवीर सिंह गढ़ी को ऐतिहासिक लीड के साथ जिताने के उद्देश्य से बसपा के सीनियर नेता और पूर्व शहरी प्रधान काला प्रभाकर तथा जसवीर सिंह गढ़ी की माता श्रीमति सुरिन्दर कौर ने मेहली गेट इलाके में मोहल्ला मुटियारपुरा, निगाहां मोहल्ला, खलवाड़ा गेट, न्यू खलवाड़ गेट, सुनियारों वाली गली इत्यादि में घर-घर जाकर जसवीर सिंह गढ़ी के पक्ष में प्रचार करते हुए 20 फरवरी को हाथी वाला बटन दबा कर जसवीर सिंह गढ़ी को जिताने की अपील की।
काला प्रभाकर ने बताया कि गढ़ी को वोटरों का भारी समर्थन मिल रहा है। वोटरों का प्यार और समर्थन यह साबित करता है कि जसवीर सिंह गढ़ी रिकार्ड वोटों के साथ जीत प्राप्त करेंगे। काला प्रभाकर ने फगवाड़ा हलके समूह वोटरों से अपील कर कहा कि 20 फरवरी को अपना एक-एक कीमती वोट जसवीर सिंह गढ़ी के पक्ष में डाला जाये। इस अवसर पर एडवोकेट आर.डी. रत्तेवाल, जस्सी बलाचौर, रणजीत राणा, विजय कुमार सहित अन्य बसपा वर्कर भी उनके साथ थे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया