जालंधर ब्रीज: (हरीश भंडारी) सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा की तरफ से उद्योगपति जतिन्द्र सिंह कुन्दी मल्टीपल कौंसिल चेयरमैन अलायंस इंटरनेशनल के प्रयत्नों से प्राप्त हुई आर्थिक सहायता राशी से स्थाई प्रोजैक्ट ‘आओ पुण्य कमाएं’ के अंतर्गत एक जरूरतमंद महिला की आंख का आप्रेेशन करवाया गया।
इस दौरान विशेष तौर पर मौजूद रहे समाज सेवक अवतार सिंह मंड और बाबा बिल्ला बसंत नगर ने सभा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए ऐसे प्रयास काफी सहायक होते हैं। अवतार मंड ने कहा कि आंखें अनमोल हैं, जिस व्यक्ति के नेत्रों की रौशन लौट आती है उसके लिए वह लुटा जहान लौट आने जैसा होता है। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि इस महिला की एक आँख में सफेद मोतिया होने की वजह से उसकी नजर काफी कमजोर हो चुकी थी।
पारिवारिक सदस्यों की तरफ से संपर्क किया गया था, जिस पर नेत्र विशेषज्ञ डा. तुषार अग्रवाल ने सफल आपरेशन करते हुए फोल्डेबल लैंस डाला है। उन्होंने बताया कि सर्व नौजवान सभा जरूरतमंदों के आप्रेशन के अलावा आर्थिक सहायता एवं दवाओं का वितरण भी करती है। इस अवसर पर डा. सुलभा सिंगला, डा. विजय कुमार, डा. कुलदीप सिंह, जगजीत सेठ, ओंकार जगदेव, नरिन्द्र सैनी, राजकुमार कनौजिया, गुलशन कलेर आदि उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास