जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। इसके साथ केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम को 200 रुपये कम करने का निर्णय लिया है। भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने मोदी सरकार द्वारा जनता को दी गई इस राहत का स्वागत किया है।
जीवन गुप्ता ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस समय पूरी दुनिया में रुस-यूक्रेन युद्ध के कारण क्रूड की कीमत उच्च स्तर पर है। जिससे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़े हुए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में मोदी सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से जनता को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मोदी सरकार द्वारा तेल की कीमतों में कटौती करना, बहुत ही हिम्मत वाला निर्णय है।
जीवन गुप्ता ने उज्ज्वला योजना के गैस सिलिंडर में 200 रुपये की कमी को भी सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे हमारे देश के गरीब व वंचित वर्ग की माताओं-बहनों को बड़ी राहत मिलेगी।
जीवन गुप्ता ने प्रदेश की भगवंत मान सरकार से राज्य में राजकीय वैट में कटौती करने की मांग करते हुए कहा कि पंजाब सरकार भी राजकीय वैट कम कर जनता को राह्त प्रदान करे।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार