जालंधर ब्रीज: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा दिए गए ब्यान पर प्रतिक्रम देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि जत्थेदार साहिब जिस संस्था के उच्च पद पर बैठे हैं वो समूह सिख जगत के लिए ही नहीं बल्कि समूह नानक नाम लेवा संगत के लिए बहुत गहरी आस्था का केंद्र है। इस उच्च संस्था के पद पर बैठ कर अमन-शांति की बात करनी चाहिए ना कि आधुनिक हथियार रखने की। पंजाब पहले ही बहुत संताप झेल चुका है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि जत्थेदार साहिब द्वारा दिए गए ऐसे संदेशों से लोगों के गलत संदेश जा सकता है। शर्मा ने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमेशा सरबत के भले की कामना की है और हमें गुरुओं के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत